कोरोना की वजह से श्रीलंका की जेल में दंगा; 8 कैदियों की मौत, 50 जख्मी 

 

कोलंबो, 1 दिसंबर 

श्रीलंका राजधानी कोलंबो के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक जेल में कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच हुई झड़प में 8 कैदियों की मौत हो गई है जबकि करीब 50 लोग जख्मी हो गए है।  कुछ कैदी जेल का दरवाजा तोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस दवारा की गई कार्रवाई के बाद यह हिंसक घटना घटी है।

कई कैदी जेल का दरवाजा तोड़कर भागने को बेताब थे।  इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग  करना पड़ा।  कोरोना वायरस की वजह से यहां के जेल में क्षमता से अधिक कैदियों को रखने का विरोध किया जा रहा था।  कई जेलों में कैदियों दवारा कुछ सप्ताह से इसके खिलाफ आंदोलन किया जा रहा था।  इस विरोध के बीच कोलंबो से पास महारा जेल में कैदियों में असंतोष का वातावरण  फ़ैल गया।  स्थिति हाथ से बाहर जाता देखकर अधिकारियों ने बल का प्रयोग किया।  इसमें 8 कैदियों की मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता अजीत रोहाना ने बताया कि कोलंबो से 15 किलोमीटर दूर महारा जेल है।   इसमें कैदियों ने दंगा किया।   स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जेल के अधिकारियों  को कड़ा कदम उठाना पड़ा।  इस घटना  में दो जेलर सहित 50 लोग जख्मी हो गए. जख्मियों को रगामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया  गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि महारा जेल में 75 कैदी कोरोना पॉजिटिव है।  इसकी वजह से कैदियों ने दंगा करके किचन और रिकॉर्ड रूम में आग लगा दिया।  जेल में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उन्हें दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग हो रही थी।