रोटरी क्लब ऑफ निगडी-पुणे द्वारा ‘हाफ मैराथन’ प्रतियोगिता का आयोजन

पुणे : समाचार ऑनलाइन – संसार भर में सेवा करने वाले क्लब ‘रोटरी क्लब’ ऑफ़ निगड़ी-पुणे की तरफ से हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बता दें कि इस प्रतियोगिता को पिछले 10 सालों से इसे आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को इस बार 8 दिसंबर को आयोजित किया गया है। ‘रोटरी क्लब ऑफ़ निगड़ी-पुणे’ के अध्यक्ष विजय कालभोर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मैराथन 8 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। इसे सिटी प्राइड स्कूल के पास मैदान में आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में पुरुष व महिलाएं शामिल होगी।

21,10, 5 और 2 किलोमीटर का मैराथन शामिल –
इस प्रतियोगिता में इस प्रतियोगिता में 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 2 किमी का मैराथन शामिल है। संस्था की ओर से इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले को टी-शर्ट, मेडल, प्रमाण पत्र साथ ही नाश्ता की सुविधा दी गयी है। 5 किमी और 2 किमी का मैराथन कॉर्पोरेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आयोजन किया गया है। इस मैराथन का उद्देश्य लोगों में जन जागृति, स्पोर्ट्स को लेकर लोगों में उत्साह आदि है।

पुरस्कार –
इस प्रतियोगिता के हर एक कैटेगरी के लिए 3 विजेता घोषित किये जायेंगे। 21 किमी मैराथन के लिए पहला पुरस्कार 25 हजार रुपए, दूसरा और तीसरा 15 और 10 हजार रुपए इनाम के रूप में दिए जायेंगे। कुल इनाम का रकम 4 लाख रुपए है।

यहां करें रजिस्ट्रेशन –
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके लिए आप www.runathon.org.in में जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए 98905 05194 नंबर पर संपर्क करें।