‘No Shave November’ के तहत ‘रन एंड वॉक’ का आयोजन  

पुणे : समाचार ऑनलाइन – नो-शेव नवंबर या मोवेम्बर इसे हर साल नवंबर महीने में आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य पुरुषों में जागरूकता लाना है। डॉ. प्रसून मिश्रा ने इसकी जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डॉ. प्रसून ने बताया कि ‘इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। ‘No Shave November’ या ‘Movember’ अभियान में पुरुष पूरे नवंबर महीने में अपनी मूछें नहीं काटते हैं। यह अभियान दुनियाभर में पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर, टेस्टिकुलर कैंसर और सुसाइड से जुड़ी जागरुकता फैलाने के लिए चलाया जाता है। जितने ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ते हैं उतना ही फंड उन पुरुषों के इलाज और स्वास्थ्य योजनओं के लिए भेजा जाता है जो कम उम्र में ही प्रोस्टेट और टेस्टिकुलर कैंसर की बीमारी का शिकार होते हैं।

1999 में ऑस्ट्रेलिया के एक प्राइवेट न्यूज चैनल ने रिपोर्ट चलाई थी कि एडिलेड शहर में कुछ युवा लड़कों ने मिलकर ‘Movember’ नाम का अभियान चैरिटी के लिए शुरू किया। 80 लोगों का ये अभियान फिर पूरे ऑस्ट्रेलिया में फैल गया और उसके बाद अलग-अलग देशों में। इस मौके पर 10 नवंबर को ‘रन एंड वॉक इवेंट’ का आयोजन किया गया है। जिसमें 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर शामिल है। यह कार्यक्रम VIBGYOR हाई स्कूल एनआईबीएम, पुणे में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए 500 रुपए प्रवेश फी रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 800 रेजिस्ट्रेशन हो चुके है। जिसमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मरीन कमांडो प्रवीण कुमार टियोटिया होंगे। प्रवीण 26/11 मुंबई के ताज होटल में हुए आंतकी हमले के हीरो है।

कौन है प्रवीण कुमार –
26/11 के हमले में प्रवीण को पांच गोलियां लगी थीं। इस हमले में उनका एक कान भी डैमेज हो गया था, जबकि उनके फेफड़े डॉक्टरों ने पहले ही फ़टे हुए बता दिए थे।

‘नो-शेव नवंबर’ का लक्ष्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और मरीजों की आर्थिक मदद करना है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे शेविंग का यह पैसा बचाकर फाउंडेशन को दान करें, जो इसे कैंसर रोगियों की देखभाल पर खर्च करेगा। नियम के मुताबिक, 30 दिनों के लिए रेजर को हाथ नहीं लगाना है और बालों के रखरखाव पर होने वाले खर्च का दान करना है।