रुपए में फिर आई गिरावट, तोड़े सारे रिकॉर्ड

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

रुपए में आज फिर से गिरावट आयी है। इस गिरावट के साथ रुपए ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आज सुबह रुपया खुलते ही 43 पैसे कमजोर हो गया है। रुपया आज 73.34 के स्तर पर पहुंच गया। रूपया में कमजोरी के पीछे डॉलर की ज्यादा मांग होना है। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण इंपोर्ट करने वालों की मांग के कारण रुपए में गिरावट आई।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’24b5c644-c6db-11e8-bef6-65dbfaa03820′]

मुलायम सिंह यादव की जान को खतरा: शिवपाल सिंह

फॉरेक्स मार्केट में भारतीय रुपए 43 पैसे गिरकर 73.34 के स्तर पर पहुंच गया। बुधवार सुबह को रुपया 73.26 के स्तर पर खुला। वही सोमवार को रूपया 72.91 पर बंद हुआ था। सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 1,842 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। निवेशकों को विदेशी पूंजी और क्रूड की कीमत 85 प्रति बैरल के पार जाने से चिंता हो रही है।

[amazon_link asins=’B0719KYGMQ,B01NCN4ICO,B0725RBY9V’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5acdbc72-c6db-11e8-a64b-7542a1512c8d’]

आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी भी आज गिरकर खुले। सेंसेक्स 241 प्वाइंट और निफ्टी करीब 90 प्वाइंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 160 प्वाइंट नीचे था।