रूस ने नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा की

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन – यूएई के साथ-साथ रूस ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने की घोषणा की है। भारत और रूस के बीच पॉलिसी संबंधित समझौते बढ़ाने में मोदी के अथक प्रयास को देखते हुए उन्हें यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। रूसी दूतावास की तरफ से यह जानकारी दी गई। नरेंद्र मोदी को रूस के ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द पोस्टल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने यह पुरस्कार देने की घोषणा की है। रूस का यह सर्वोच्च पुरस्कार 1698 से दिया जा रहा है।

सोवियत शासन के वक्त यह पुरस्कार देना बंद कर दिया गया था। लेकिन 1998 से फिर से पुरस्कार देने की शुरुआत की गई। 1998 के बाद विदेशों के राष्ट्रप्रमुख और राष्ट्राध्यक्ष को यह पुरस्कार दिया जाता है। इससे पहले 4 अप्रैल को नरेंद्र मोदी को यूएई के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। यूएई ने कहा था कि दोनों देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने में मोदी के अभूतपूर्व प्रयास के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इससे पहले दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब और यूए ने मोदी को पुरस्कार देकर सम्मानित कर चुकी है