न्यूयॉर्क स्थित सहारा का प्लाजा होटल 60 करोड़ डॉलर में बिका

न्यूयॉर्क।

सहारा कंपनी का न्यूयॉर्क स्थित द प्लाजा होटल 60 करोड़ डॉलर में बिक गया है। कतर सरकार के स्वामित्व वाले कोष कतारा होल्डिंग्स ने इस होटल का अधिग्रहण किया है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार कतारा होल्डिंग्स ने होटल का पूरा स्वामित्व अपने हाथ में ले लिया है। इसमें सहारा इंडिया परिवार की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी भी शामिल है। इसके अलावा उसने न्यूयॉर्क की रीयल एस्टेट कंपनी एशकेनजी एक्यूजीशन कॉर्प और उसके साझेदार सऊदी के शहजादे अल वहीद बिन तलाल से बाकी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।[amazon_link asins=’B07BL27M99′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6fa5402c-7f97-11e8-8b16-eb14b232c536′]

कौन है कतारा होल्डिंग्स

कतारा होल्डिंग्स एक आतिथ्य कोष है जो कि कतर सरकार के लिए दुनिया भर में होटल खरीदता है और उसका प्रबंधन करता है। सहारा समूह ने 2012 में सौदे के तहत बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी थी। वह काफी समय से इसे बेचने की कोशिश कर रहा था लेकिन बेचने में नाकाम रहा। पिछले साल सहारा ने इस संपत्ति की नीलामी के लिए ब्रोकरेज फर्म जोंस लांग लासले को नियुक्त किया था।

सहारा समूह का दावा
सहारा समूह ने दावा किया है कि वह लंबे समय से चल रहे वित्तीय संकट से अगले वित्त वर्ष तक बाहर निकल आएगा। समूह ने कहा है कि वह कई नये क्षेत्रों में व्यावसाय शुरू कर एक बार फिर से प्रमुख भारतीय उद्योग समूह का दर्जा हासिल कर लेगा।[amazon_link asins=’B077QD6ZPC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7b959586-7f97-11e8-844a-ede697aeafe3′]