न्यू हेअर स्टाइल में गजब के हैंडसम लग रहे सैफ अली खान

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपने न्यू हेयर स्टाइल के वजह से सुर्खियों में आ गए है। सैफ इंडस्ट्री से सबसे स्टाइलिश और रईस एक्टर्स में से एक हैं। इंडियन ड्रेस हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस, वे हर ऑउटफिट में शानदार ही नजर आते हैं। सैफ अक्सर अपने लुक के साथ बदलाव करते नज़र आते है। जिसके बाद वह और भी ज्यादा हैंडसम नजर आने लगते हैं। सैफ को देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि वह 3 बच्चों के पिता हैं और उनकी बेटी भी बॉलीवुड में दो फ़िल्में कर चुकी है।

अब सैफ ने अपने लुक में फिर से बदलाव किया है। सैफ ने हाल ही में नया हेयरकट कराया लिया है। जिसमें कि वह काफी कम उम्र के नजर आ रहे हैं और जिससे यह साफ़ है कि स्टाइल के मामले में वह आज भी सबसे हिट है। जानकारी के लिए बताते चलें कि अभिनेता सैफ अली खान कुछ समय पहले ही लंदन से लौटे हैं। यहां वह अपनी आने वाली फिल्म ‘जवानी जानेमन’ की शूटिंग में बिजी थे।

फिल्म के शेड्यूल की वजह से ही सैफ अपने पूरे परिवार के साथ लंदन बीते दिनों पहुंचे थे। जहां सभी ने मिलकर खूब एन्जॉय किया था। बता दें इन वेकेशन से करीना कपूर खान अपनी शूटिंग के लिए मुंबई लौट चुकी थीं, लेकिन तैमूर वहीं अपने पिता के साथ रूक गया था। अब सैफ के इस न्यू लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे है।