सुर्खियों की वजह से सैफ करीना भेजेंगे तैमूर को किसी गुप्त जगह ?

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – वैसे तो सभी स्टार किड चर्चा में रहते है लेकिन सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरता है। लोगों में तैमूर का स्टारडम इस कदर हावी हो गया की अब तो तैमूर की शक्ल वाली डॉल भी बाजार में आ गई है। तैमूर के पास अभी से फिल्मों और विज्ञापनों के ढेर सारे ऑफर्स आ रहे है। फोटोग्राफर्स तो तैमूर की तस्वीरों के लिए पागल हैं। परन्तु तैमूर का ‘स्टारडम’ सैफ अली खान और करीना कपूर के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

दरअसल सैफ-करीना इसे खतरे की घंटी मानते हैं। सैफ एक टीवी शो में बता चुके थे कि उनके नन्हें बेटे की तस्वीरों की बहुत डिमांड है। मीडिया फोटोग्राफरों, पैपराजी से तैमूर की तस्वीरें लोग 1500 रुपये तक देकर खरीदते हैं। पैपराजी भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि नन्हा तैमूर आज की तारीख में कई ए लिस्ट एक्टरों से बड़ा सेलिब्रिटी है। सैफ-करीना चिंतित हैं कि कैमरों की इस कड़ी निगरानी वाले दौर में उनका बच्चा कैसे सहज ढंग से बड़ा हो सकेगा। क्या उन्हें बड़े होते तैमूर को सामान्य जिंदगी देने के लिए किसी गुप्त जगह पर बोर्डिंग स्कूल में भेजना होगा। सैफ ऐसा करने को तैयार हैं परंतु करीना का दिल रजामंदी नहीं देता।
बता दें कि तैमूर के अलावा अभिषेक-ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या, संजय दत्त-मान्यता के जुड़वां इकरा और शाहरान, शाहरुख खान-गौरी का बेटा अबराम, आमिर खान-किरण राव का बेटा आजाद, शाहिद कपूर-मीरा की बेटी मीशा मीडिया सेलिब्रिटी हैं।