‘भारत’ से सामने आए सलमान का फर्स्ट लुक

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – ‘भारत’ फिल्म से सलमान खान का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक में सलमान खान 60 साल बुजुर्ग बने हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘जितने सफेद बाल मेरे सर और दाढ़ी में हैं उससे ज्यादा रंगीन मेरी जिदंगी रही है’ |

फैंस उनके इस लुक को बहुत पसंद कर रहे है। अभी-अभी पोस्ट किये गए फोटो पर काफी संख्या में लाइक और कमेंट आ चुके हैं। फिल्म भारत में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 5 जून को ईद के मौके पर ये फिल्म रिलीज होगी। सलमान खान की भारत से पहले इनके निर्देशन में बनी फिल्म नोटबुक भी पिछले महीने रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान ने जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को लॉन्च किया था। बॉक्स पर इस फिल्म का असर मिलाजुला रहा था, लेकिन अभी सभी की निगाहें सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज पर है।