एनडीए में बंगले से चोरी हुए चंदन का पेड़

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुणे के खडकवासला में स्थित एनडीए में एक बंगले से चंदन के पेड़ चोरी करने का प्रयास किया गया। यह चोरी की कोशिश शनिवार के दिन घटी। यह मामला उत्तमनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में हनुमंत मोरे (55) ने शिकायत दायर करवायी है।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fdddc5ee-a85b-11e8-bdea-ef359472e8ac’]
प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ अज्ञात चोरों द्वारा डी-एरिया, बंगला नं. 145, एनडीए, खडकवासवा से चंदन का पेड़ जमीन से ही पूरा उखाड़ कर चोरी करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस इस दौरान पेट्रोलिंग कर रही थी। पुलिस के आने की भनक पड़ते ही चोर वहां से फरार हो गए। इस घटना का खुलासा होते ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर निरीक्षण किया। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।

शिवशाही बस पलटने से हुए हादसे में 25 से 30 यात्री घायल