संगीता जोगदंड को गुणवंत कामगार पुरस्कार घोषित

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – महाराष्ट्र कामगार कल्याण मंडल के आयुक्त महेंद्र तायडे ने 2017 के लिए राज्यभर से “गुणवंत कामगार” पुरस्कारार्थियों की घोषणा की। इसमें 53 गुणवंत कामगार और एक कामगार भूषण पुरस्कार का समावेश है। पिंपरी चिंचवड की औद्योगिक नगरी से चार गुणवंत कामगार की घोषणा की गई है। इसमें धर्मवीर संभाजी को-आँ.बँक लि.सांगवी की संगिता श्रीकांत जोगदंड, सिमंड मार्शल लि.कासारवाडी के शिवराम मनोहर गवस, टाटा मोटर्स पिंपरी के ईसमाईल नसरुद्दीन मुल्ला, दत्तात्रय प्रल्हाद अवसकर शामिल हैं।
महाराष्ट्र कामगार कल्याण मंडल का गुणवंत कामगार पुरस्कार घोषित संगिता जोगदंड के पति श्रीकांत जोगदंड भी 2014 में गुणवंत कामगार पुरस्कार के पुरस्कारार्थी रह चुके हैं। श्रमिकों के लिए सम्मानजनक समझे जाने वाले इस पुरस्कार को पाने वाली जोगदंड पति- पत्नी पिंपरी चिंचवड़ की पहली दंपति साबित हुई है। इस दंपति की चहुं ओर सराहना की जा रही है और उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।