साउथ की फिल्म ‘कत्थी’ का रीमेक बनाएंगे संजय लीला भंसाली

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
जाने-माने फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय लीला भंसाली अब साउथ की फिल्म का रीमेक बनाने की तैयारी में हैं, इसके लिए उन्होंने इस फिल्म के राइट्स भी खरीद लिए हैं। भंसाली ने हाल ही में तमिल फिल्म ‘कत्थी’ के राइट्स खरीदे हैं। कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का निर्देशक कौन होगा ये अभी तय नहीं है।
माना जा रहा है कि भंसाली की इस फिल्म में अक्षय कुमार या रणवीर सिंह काम कर सकते हैं। हांलाकि, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।
[amazon_link asins=’B06Y5NCYXR’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’11469c3c-a44c-11e8-afd6-17c678f2fa95′]
आपको बता दें कि साल 2014 में आई कत्थी को निर्देशक ए आर मुरगादॉस ने डायरेक्ट किया था। विजय और सामंथा अक्कीनेनी ने फिल्म में लीड रोल निभाया था। साथ में नील नितिन मुकेश भी थे। कत्थी काथिरेसन और जीवनानथम नाम के एक जैसे दिखने वाले दो लोगों की कहानी है जो किसानों की ख़ुदकुशी जैसे मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाते हैं और उनकी जमीन हड़पने वाले कॉरपोरेट लोगों से दो दो हाथ करते हैं। फिल्म में विजय ने डबल रोल किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 130 करोड़ रूपये का बिजनेस किया था।