अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान संजय निरुपम नजरकैद में

मुंबई। पुणे समाचार ऑनलाइन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शहा के आज के मुंबई दौरे का सबसे बड़ा फ़टका कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम को लगा है। क्योंकि इस पूरे दौरे के दौरान वे पूरी तरह से मुंबई पुलिस की नजरकैद में है। शाह के दौरे के दौरान वे कोई आंदोलन वगैरह न कर सकें, इसके लिए उनके घर के बाहर पुलिस की फौज तैनात कर दी गई है। जब उन्होंने पुलिस से इस बारे में पूछा तब पुलिस ने उन्हें इसके आदेश रहने की जानकारी दी।

ज्ञात हो कि, भाजपा हाइकमान अमित शाह बुधवार को मुंबई दौरे पर है। इस दौरान विपक्षी दल खासकर कांग्रेस कोई आंदोलन वगैरह न कर सके और शाह का दौरा निर्विघ्न सम्पन्न हो इसके लिए मुंबई पुलिस ने खासी एहतियात बरती है। अचरज की बात यह है कि कांग्रेस ने आज किसी भी आंदोलन की कोई भी घोषणा नहीं की है। मगर मुंबई पुलिस कोई रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं। इसके चलते संजय निरुपम के घर के बाहर कड़ा पहरा लगा दिया गया है। पुलिस ने सत्तादल के दबाव में बेवजह मुझे नजरकैद में रखा है, यह आरोप उन्होंने लगाया है।