सपना चौधरी को इस बच्ची ने दी कड़ी टक्कर – DANCE VIRAL

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सपना चौधरी का नाम किसी भी युवा को तरो ताजा कर देता है। हरियाणवी डांसर सपना अपने डांस से अक्सर सुर्खियों पर बनी रहती है। उनके गाने का डांस हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है। धमाकेदार डांस के अलावा सपना का बेबाक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है। वो डांस शो करती हैं और इतने मस्ती भरे अंदाज में झूमती हैं कि शो पर मौजूद सैंकड़ों की भीड़ भी उनके साथ झूमने लगती है।

सपना की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। अब हालही में सपना का और एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक बच्ची के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। ये बच्ची डांस में सपना को कड़ी टक्कर दे रही है। स्टेज में जो बच्ची सपना चौधरी के साथ डांस कर रही है। वो सपना की बहुत बड़ी फैन है। डांस करते हुए ये बच्ची सपना के एक-एक स्टेप को कॉपी करती हुई नजर आ रही है।

इस वीडियो में सपना अपनी फैन के साथ मशहूर हरियाणवी गाने ‘तेरी आख्या का यो काजल’ पर डांस कर रही हैं। बता दें कि सपना चौधरी हरियाणा से लेकर यूपी और बिहार तक छा चुकी हैं। हर जगह उनके डांस शोज जबरदस्त हिट साबित होते हैं।