पिंपरी चिंचवड़ कांग्रेस में खलबली; सचिन साठे ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा

पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ शहर में अपना वजूद तलाशती कांग्रेस पार्टी में रविवार को तब खलबली मच गई, जब सचिन साठे ने शहराध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश स्तर से शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं को बल नहीं मिल रहा, इस बारे में बार- बार वरिष्ठजनों को सूचित कराने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि साठे प्रदेश स्तर से पार्टी की शहर इकाई के साथ अपनाए जा रहे रवैये से नाराज थे।

महाराष्ट्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को पहली बार प्रदेश पहुंचे हैं। मुंबई में उन्होंने प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ संवाद साधा। इसी दौरान उनकी मौजूदगी में ही पिंपरी चिंचवड़ शहर इकाई के अध्यक्ष सचिन साठे ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद अशोक चव्हाण को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे शहर कांग्रेस में खलबली मच गई है।

[amazon_link asins=’B077J2DVRP,B077ND9QZN’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e0e70122-829a-11e8-a196-8fcd7e543715′]

अपने इस्तीफे में साठे ने व्यक्तिगत कारणों से शहराध्यक्ष पद से मुक्त होने की बात कही है औऱ यही नहीं आगे भी बतौर एक कार्यकर्ता के कांग्रेस के साथ जुड़े रहने का भरोसा भी उन्होंने दिलाया है। हांलाकि पार्टी सूत्रों ने साठे के प्रदेश कांग्रेस पर नाराज चलने की खबर की पुष्टि की है। बीते तीन साल 9 माह से वे शहराध्यक्ष पद पर बने रहे। सालभर पूर्व पार्टी के आंतरिक चुनाव में वे पुनः शहराध्यक्ष चुने गए। साठे विद्यार्थी दशा से कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। 24 सालों में उन्होंने एनएसयूआई के पुणे जिलाध्यक्ष, युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस के सचिव पदों की जिम्मेदारियां निभाई है।