अब गरवारे कॉलेज में हुई सत्यनारायण पूजा 

पुणे। समाचार ऑनलाइन
फर्गुसन कॉलेज में सत्यनारायण पूजा पर विवाद गहराने के बाद गरवारे कॉलेज में यह पूजा स्थगित किये जाने की घोषणा की गई थी, मगर बुधवार को कॉलेज के एवी हॉल में सत्यनारायण पूजा निर्विघ्न संपन्न हुई। इस पूजा में गिने- चुने लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। छात्र संगठनों को कॉलेज के गेट तक से दूर रखा गया था। इस वाकये से शैक्षिक संस्थानों में धार्मिक पूजा या अनुष्ठान का विवाद फिर गहराने के आसार नजर आने लगे हैं।
इससे पहले पुणे के डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी के फर्गुसन कॉलेज में सत्यनारायण की पूजा की गई थी जिसपर काफी बवाल मचा था। छआत्र संगठनों ने भी इस आपत्ति जताई। शैक्षिक संसथान में धार्मिक कर्मकांड को लेकर कड़ा विरोध जताये जाने से फर्गुसन कॉलेज का माहौल गरमा गया था। शैक्षिक संसथान में इस तरह से पूजा- पाठ करना कितना उचित है? यह सवाल उठाते हुए छात्र संगठनों के अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संस्था- संगठनों ने कडा ऐतराज जताया था।
 [amazon_link asins=’B07B8J4HXV,B01LW2QC9S’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b60924de-b0e2-11e8-b2fe-dbb0eb885fb3′]
फर्गुसन कॉलेज के बाद आबासाहब गरवारे कॉलेज में सत्यनारायण पूजा होगी, यह चर्चा शुरू थी। हांलाकि तब कॉलेज की प्राचार्या मुक्तजा मठकरी ने यह पूजा स्थगित किये जाने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि महाराष्ट्र एजुकेशन सोसायटी से अभिप्राय मिलने तक यह रोक कायम रहेगी। इसके बावजूद आज कॉलेज के एवी हॉल में सत्यनारायण पूजा कराई गई। लोकतान्त्रिक दल ने रोक लगाने के बाद पूजा का इतना अट्टहास क्यों? यह सवाल उठाते हुए कॉलेज की कड़ी निंदा की।