PHOTOS VIRAL : भारत की जीत के बाद सौरव गांगुली को KISS करते दिखे ‘यह’ एक्टर

लंदन : समाचार एजेंसी – 16 जून का दिन भारत-पाकिस्तान के नाम रहा है। इस बार वर्ल्ड कप भले ही इंग्लैंड में खेला जा रहा है। लेकिन हिंदुस्तान की टीम के समर्थक कम नहीं हुए। भारतीय फैंस मैच देखने व टीम को सपोर्ट करने के लिए इंग्लैंड पहुंच गए। जहां क्रिकेट फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलिब्रिटी भी नज़र आये। इस बीच रणवीर सिंह सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे। दरअसल रणवीर सिंह टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए इंग्लैंड जा पहुंचे।

वहां उन्होंने भारतीय कमेंटटर के साथ कमेंट्री भी की। जहां उनके की भी ड्रेस की खूब चर्चा हुई। मैच के बाद रणवीर सिंह भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ सेफ्फी लेते नज़र आये। इस दौरान रणवीर दादा यानि की सौरव गांगुली को किस करते नज़र आये। रणवीर सिंह मैदान के अंदर और मैदान के बाहर एक लोडेड गन की तरह घूम रहे थे। विराट कोहली के साथ वह जरा सीरियस बात करते दिखे।

रणवीर ने विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा के साथ सेल्फी लेते नज़र आये। इसके साथ ही उन्होंने शिखर धवन, हरभजन सिंह और सुनील गवास्कर के साथ क्रिकेट के मैदान पर जमकर मस्ती भी की।