स्कूल की लड़कियों के साथ अश्लील हरकत ; मुख्याध्यापक गिरफ्तार 

 

कोल्हापुर : समाचार ऑनलाईन – वाड़्गने (तालुका – करवीर ) में सरकारी स्कूल की छठी, सातवीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़कियों की कमजोरी का फायदा उठाते हुए अश्लील हरकत करने वाले मुख्याध्यापक को करवीर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए मुख्याध्यापक का नाम बाजीराव गणपति पाटिल (56, नि- आमशी, तालुका-करवीर) है ।  कोर्ट ने मुख्याध्यापक को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है`।

आठ लड़कियों ने की थी शिकायत 
मुख्याध्यापक  की इस हरकत की शिकायत स्कूल की आठ लड़कियों ने की थी ।   इसके बाद लड़कियों के अभिभावकों के साथ जिला परिषद् के शिक्षा विभाग से इसकी शिकायत की गई ।
करवीर पुलिस ने गिरफ्तार किया 
शिकायत दर्ज होने के बाद करवीर के पुलिस इंस्पेक्टर सुनील पाटिल ने कार्रवाई करते हुए मुख्याध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में बंदोबस्त कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने आरोपी मुख्याध्यापक  को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
 विरोध करने पर लड़कियों को परेशान किया जाता था 
बताया जा रहा है कि जब लड़कियां मुख्याध्यापक  की हरकत का विरोध करती थी तो मुख्याध्यापक  उन्हें जान बूझकर परेशान करते थे ।  लड़कियों की शिकायत के अनुसार 17 जून से 24 जुलाई 2019 के बीच यह घटना घटी।  इस मामले की जांच सुनील पाटिल कर रहे है।