Secret Revealed; अर्जुन की ‘इस’ अदा की दीवानी है मलाइका

– इश्क में डूबी मलाइका आए दिन अर्जुन से जुड़े खुलासे या “लवी-डवी’ फोटोज शेयर करती रहती हैं

समाचार ऑनलाइन – आजकल बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्रेम के किस्से सुनाई दे रहे है। और हो भी क्यों न हो। तलाक के बाद से मलाइका अर्जुन कपूर के बेहद करीब आ चुकी है। हाल में तो वे यूएस में साथ छुट्टियां मना रहे हैं और उनकी रोजाना नई-नई तस्वीरें नजर आ रही हैं। फोटो में दिख रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल हैं।हाल ही मलाइका ने बताया कि क्यों वे 11 साल छोटे अर्जुन कपूर के प्रति आकर्षित हुई हैं?

बेहतर तरीके से समझते हैं

मलाइका के अनुसार अर्जुन की एक बहुत अच्छी आदत है कि वे उन्हें खूब हंसाते हैं। अर्जुन की यह अदा उन्हें बहुत पसंद है। साथ ही मलाइका को अर्जुन बेहतर तरीके से समझते हैं। उम्र में अंतर होने के बावजूद। इन्हीं खूबियों के कारण मलाइका को अर्जुन पसंद आ गए।

अरबाज से हो गई हैं अलग

उल्लेखनीय है कि 2017 में मलाइका और अरबाज खान अलग हो गए थे। उनके इस फैसले से सभी चौंक गए थे। मलाइका और अरबाज ने अपने रिश्ते को खूब बचाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें समझ आ गया कि अलग होना ही दोनों के लिए बेहतर रहेगा।

मलाइका का कहना है कि यदि कोई महिला किसी रिश्ते से अलग होती है तो समाज चाहता है कि वह दूसरा रिश्ता न जोड़ कर अकेली रहे, लेकिन पुरुषों के लिए यह बात लागू नहीं होती। बल्कि पुरुष रिश्ते से अलग होने के बाद एक नया रिश्ता बना लेता है तो उसे मर्दानगी मानी जाती है।

सोशल मीडिया पर मलाइका को अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर तीखे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्होंने कभी भी लोगों की परवाह नहीं की।