देखें शेर, भैंसे और मगरमच्छ की ये दिल दहला लेने वाला वीडियो

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – शेर, भैंसे और मगरमच्छ की एक दिल दहला लेने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो साउथ अफ्रीका के क्रूजर नेशनल पार्क का है। इस वीडियो को क्रूजर ने फेसबुक पर शेयर किया है। जिसको अब तक 2.5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

इस वीडियो में भैंस, शेर और मगरमच्छ के बीच जंग दीखता है। जिसमें पार्क में भैंसे को शेर और मगरमच्छ ने घेर लिया, लेकिन कड़े मुकाबले के बाद आखिर बेसहारा भैंसा जान बचाने में कामयाब रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर का झुंड इम्पाला का शिकार करने आया था लेकिन उनको नदी के पास ही भैंसा नजर आ गया। सबसे पहले तो भैंसे ने उनको दूर भगाने की कोशिश की लेकिन शेरों के झुंड ने उसे घेर लिया। इसके बाद भैंसा नदी में उतर गया। उसको नहीं पता था कि मगरमच्छ भी उसके शिकार में नजर गढ़ाए बैठा है। जैसे ही भैंसा थोड़ी दूर निकला तो मगरमच्छ ने उस पर अटैक कर दिया।

भैंसा काफी मशक्कत के बाद नदी के बाहर आया और काफी देर तक खड़ा रहा। इसके बाद उसने शेरों से सामना किया और उनके पीछे भागता रहा। कुछ देर बाद ही भैंसों का झुंड आ गया और शेर डरकर भाग निकले। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।