एम एस धोनी के संन्यास पर सहवाग ने दिया विवादित बयान

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज़ में टेस्ट सीरीज खेल रही है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पहले ही टेस्ट से संन्यास ले चुके है। इस बीच धोनी के संन्यास पर वीरेंद्र सहवाग ने विवादित बयान दिया है। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ‘संन्यास कब लेना है ये फैसला करना पूरी तरह से धोनी का अधिकार है। अगर उन्हें लगता है कि वो फिट हैं और पहले की तरह योगदान दे सकते हैं तो फिर उनके खेलते रहने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन अगर चयनकर्ताओं को लगता है कि धोनी अब योगदान नहीं दे सकते हैं तो उन्हें धोनी को साफ कर देना चाहिए‌ कि हम आपको आखिरी सीरीज दे रहे हैं। ऐसे मामले में खिलाड़ी और चयनकर्ताओं के बीच हमेशा बात होनी चाहिए।

धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है हालांकि उनके वर्ल्ड कप के बाद भारत लौटते ही संन्यास लेने का अनुमान भी लगाया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें धोनी ने वर्ल्ड कप के बाद खुद को वेस्टइंडीज दौरे के लिए अनुपलब्‍ध बताया था। सहवाग ने आगे कहा कि ‘मैं नहीं जानता कि चयनकर्ता खिलाड़ी से बात कर रहे हैं या नहीं। हमने सिर्फ मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को ये कहते हुए सुना है कि धोनी को ये संदेश दे दिया गया है कि वो पहली पसंद नहीं हैं। इसका मतलब ये हुआ कि वे पहले ऋषभ पंत को चुनेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो फिर धोनी की ओर जाएंगे। यह नामुमकिन है।

धोनी कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर में सेना के साथ थे। इन दिनों वह मुंबई में है। जहां वह अपना कुछ निजी काम कर रहे है। वहीं हालही में धोनी द्वारा किसी विज्ञापन के शूटिंग का फोटोज सामने आया था।