कोंढवा में युवक के पास से 92 हजार रुपए का 613 ग्राम चरस जब्त

पुणे : समाचार ऑनलाइन – नशीला पदार्थ बेचने के लिए आए एक मुंबई के युवक को कोंढवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास से पुलिस ने 92 हजार 100 रुपए का 613 ग्राम चरस जब्त किया है। शहबाज अहमद शहाबुद्दीन अंसारी (26) को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कोंढवा के शीतल पेट्रोलपंप के पास मंगलवार की रात 10 बजे के करीब घटी।
इस बारे में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पाटिल ने बताया कि कोंढवा पुलिस स्टेशन के हवालदार इकबाल शेख को इस बारे में जानकारी मिली थी। जिसके अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन मोरे, उपनिरीक्षक संतोष शिंदे, पुलिस कर्मचारी राजस शेख, सचिन शिंदे, विलास तोगे, योगेश कुंभार, वणवे, पृथ्वीराज पांडुले, सुरेंद्र कोलगे, अजीम शेख, आदर्श चव्हाण, उमाकांत स्वामी, उमेश शेलार की टीम ने कोंढवा के शीतल पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात दस बजे के करीब जाल बिछाया।
पुलिस को मिली खबर के अनुसार शख्स वहां रुका हुआ था। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से चरस बरामद किया। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल, 540 रुपए और 92 हजार रुपए का चरस ऐसा कुल मिलाकर 95 हजार 640 का माल जब्त किया है। कोंढवा पुलिस स्टेशन में अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पाटिल, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) महादेव कुंभार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।