पुणे में 3500 किलो का नकली खोआ जब्त

पुणे | समाचार ऑनलाइन

गणपती उत्सव के ऐन मौके पर गुजरात से ट्रैवल के जरिए नकली खवा लानेवाले को हिरासत में लिया है। पुणे पुलिस की अपराध शाखा, युनिट द्वारा 3500 किलो का नकली खोआ जब्त किया है। पुणे के सहकारनगर इलाके में नकली खोआ बेचने के लिए लाया गया था, पुलिस ने छापा मारकर नकली खोआ जब्त किया है। पुलिस को उनके गुप्त खबरी द्वारा यह जानकारी मिली थी। पुलिस ने छापामार साढ़े लाख रुपए का नकली खोआ जब्त किया है।

परली : विपक्षी नेता धनंजय मुंडे के नेतृत्व में ईंधन दरवृद्धि के खिलाफ रैली

[amazon_link asins=’B074DG5G4H,B07GZXL7TJ,B07GZYVKBC,B0778K5L7P’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8687aa63-b4dd-11e8-9bc2-05e7a4d1ebcc’]

पुलिस ने गुजरात से नकली खोआ लानेवाले भावेश पटेल और तीन ट्रैवल ड्राइवर को हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच, युनिट 1 के पुलिस कर्मचारी सचिन जाधव को गुप्त खबरी द्वारा जानकारी मिली थी कि पद्मावती बस स्टैंड पर ट्रैवल की गाड़ी में नकली खोआ बेचने के लिए गुजरात से पुणे लाया जा रहा है। खबर की पुष्ठि कर पुलिस ने छापा मारकर भारी तादाद में नकली खोआ जब्त किया। खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रशांत गुंजाल, कुलकर्णी और स्वाती म्हसके की मौजदूगी में यह कार्रवाई की गई।
[amazon_link asins=’B07GZYNHXM,B07H1156QW,B07GZYVKBC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’91b991bb-b4dd-11e8-8da7-5d2a5b91625e’]
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप देशपांडे, पुलिस उपायुक्त शिरिष देशपांडे, सहायक पुलिस आयुक्त समीर शेख के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रघुनाथ जाधव (अतिरिक्त कार्यभार), पुलिस उप निरीक्षक हर्षल कदम, दिनेश पाटिल, पुलिस कर्मचारी सचिन जाधव, इरफान मोमिन, श्रीकांत वाघवले, तुषार मालवदकर, सुभाष पिंगले, सुधाकर माने, इमरान शेख, रिजवान जिनेडी, प्रशांत गायकवाड, उमेश काटे, अशोक माने, तुषार खडके, गजानन सोनूने ने की है।