सेंसेक्स 759. 54 और निफ्टी 225.45 गिरकर बंद हुआ, निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपए

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

शेयर बाजार में आज सुबह हाहाकार मच गया। जब सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गयी। आज निफ्टी 10,200 के लेवल से भी नीचे गिर गया। सेंसेक्स 759. 54 और निफ्टी 225.45 में बंद हुआ।  शेयर बाजार में भारी गिरावट का मुख्य कारण एशियाई बाजारों में गिरावट को बताया जा रहा है। एशियाई बाजारों में अमेरिकी बाजारों की गिरावट के कारण कमजोरी आई है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2e9ac942-cd25-11e8-86ff-1912cad5ae4c’]

जापान का निकेई इंडेक्स 3.8 फीसदी, ताईवान का इंडेक्स 5.21 फीसदी और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 2.4 फीसदी की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स आज सुबह तक 980 प्वाइंट गिरकर 33,774 पर आ गया था। लगभग सभी बड़े शेयरों में गिरावट देखी गई। वही निफ्टी में भी करीब 300 प्वाइंट तक की गिरावट देखी गई।

तितली का कहर, तेज़ बारिश और हवाएं, एक की मौत

बाजार में इस गिरावट से 5 मिनट में निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए डूब गए। इसके साथ ही रुपए ने भी आज अपना नया रिकॉर्ड बनाया। रुपया आज डॉलर के मुकाबले गिरकर 74.41 पर पहुंच गया।

 [amazon_link asins=’B075FY4RWK,B07D9G1GHB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’43779c6c-cd2b-11e8-b0f3-a18b1e9e7d34′]

एसबीआई के शेयर में 5 फीसदी, इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस 8 फीसदी, वेदांता 4 फीसदी, हेक्सावेयर 6.5 फीसदी, यूनियन बैंक 4.95  फीसदी की गिरावट आई। हिंडाल्को 4 फीसदी, एचयूएल 2,8, एचडीएफसी 2.75 फीसदी, ग्रासिम 4.6 फीसदी, रिलायंस 2 फीसदी और बैंक ऑफ इंडिया 4.73  फीसदी तक गिर गया।