शर्मनाक! बड़ी कंपनी में इंटर्नशिप का लालच देकर बलात्कार, केस दर्ज

चाकण : समाचार ऑनलाईन –  चाकण स्थित एक प्रसिद्ध कंपनी में इंटर्नशिप दिलाने का लालच देकर एक युवक एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवती के भाई को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। यह घटना 6 जुलाई से 21 अगस्त 2019 के बीच चिंचवड़ में घटी। इस मामले में पीड़ित युवती द्वारा निगड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी तुषार कासार (उम्र 21 वर्ष, नि. वालकी, जिला-अहमदनगर) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इसी बहाने लड़की के करीब आया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी तुषार ने शिकायतकर्ता लड़की को चाकण स्थित महिंद्रा कंपनी में इंटर्नशिप दिलाने का लालच दिया था। इसके बाद लड़की से करीबता बढ़ाकर उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लड़की जब बस से यात्रा कर रही थी, उसका पीछाकर इंटर्नशिप के संबंध में बात करने की झूठी बात बताकर उसे रिक्शा से थरमैक्स चौक स्थित लॉज ऐश्वर्या ले गया। वहां जाने के बाद उसने लड़की से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। लड़की ने इसके लिए मना कर दिया। इसके बाद उसने लड़की के भाई को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की के घर जाकर भी हंगामा किया
इसके बाद लड़के ने लड़की के घर जाकर भी हंगामा किया। रामटेकड़ी स्थित लोहिया गार्डन में तुषार ने युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद लड़की ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।