शर्मनाक ! 11 साल की लड़की के साथ बलात्कार

अहमदनगर : समाचार ऑनलाइन – अहमदनगर के श्रीगोंदा तहसील में अजनुज गांव में 11 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने की घटना सामने आयी है। इस मामले में राहुल दत्तू रोकडे के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में प्राप्त जानकारी अनुसार दोपहर एक बजे के करीब स्कूल से लंच टाइम के दौरान घर आयी थी। खाना खाने के बाद लड़की वापस अपने स्कूल में जा रही थी। इंग्लिश स्कूल के पास रोकडे उर्फ बोंबल्या ने उसका रास्ता रोका।
लड़की को जबरदस्ती बाइक पर बैठाया, स्कूल के कैम्पस में ले जाकर बाथरुम में ले जाकर लड़की के साथ बलात्कार किया गया। यह बात किसी को बतायी तो जान से मार देगा, ऐसी धमकी लड़की को दी गई। लड़की ने घटना के बाद चिल्लाना शुरु किया था, लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर लड़की का रिश्तेदार घटनास्थल में पहुंच गया। बाथरुम में कोई आ रहा है, इस बात की भनक लगते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।

रोकडे के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम रवाना की है।