Video Viral : शिल्पा शेट्टी का डांस देख फैंस बोले ‘शर्म आनी चाहिए आपको’

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिल्पा अलग ही अंदाज में डांस करते नजर आ रही है। जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल डांस के दौरान शिल्पा रेस्त्रो में खाने का प्लेट तोड़ते नजर आ रही है। शिल्पा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/B2hkA1XhQ9p/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में वह किसी रेस्टोरेंट या क्लब में मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शिल्पा वहां मौजूद तमाम लोगों के साथ मस्ती में डांस कर रही हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि फर्श पर टूटी हुई खाने वाली प्लेट्स पड़ी हैं। डांस करने वाले लोग प्लेट्स को तोड़कर एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो में शिल्पा भी प्लेट्स तोड़ती हुईं साफ नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B18oXkgB8lI/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो के साथ-साथ शिल्पा ने एक कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘प्लेट तोड़ो और धोने से बचाओ… बहुत मजा किया। प्लेट तोड़ना और साथ में डांस करना एक मजेदार कॉन्सेप्ट है।’  प्लेट्स तोड़ते देख उनके फैन्स भड़क गए और वो लोग शिल्पा को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा है कि ‘आपके पास काफी पैसे हैं तो कुछ भी करती हैं..सोचिए उनसे जिनके पास एक प्लेट खरीदने तक के पैसे नहीं हैं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘यूं तो आप योग करके लोगों को जागरूक बना रही हैं लेकिन रात में इस तरह की हरकत पर आपको शर्म आनी चाहिए।’