शिरूर : पति के चरित्र पर संदेह करनेवाली पत्नी की गला दबाकर हत्या

पुणे ।  समाचार ऑनलाइन

पुणे ग्रामीण के शिरूर में पति के चरित्र संदेह करनेवाली पत्नी का गला दबाकर हत्या करने की घटना उजागर हुई है। यह घटना शिरूर इलाके में कुंभार आली में आज सुबह घटी। हत्या करने के बाद पति ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। लता संदीपान सोलुंके (32, कुंभार आली, शिरूर) नामक महिला की हत्या की गई है। इस मामले में महिला के भाई पांडुरंग श्यामराव कदम ( मुंबई बाजार, शिरूर) ने शिकायत दर्ज करवायी है। मृत लता के पति संदीपान प्रभाकर सोलुंके के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। आज दोपहर को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
[amazon_link asins=’B079YJQ869,B078FZJD5F’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’357979e9-b5bd-11e8-b46c-97c4f41911c4′]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार दोनों दंपति मूल रुप से बीड के रहनेवाले हैं, दो साल से शिरूर में काम के सिलसिले में रह रहे थे। संदीपान सोलुंके यह रांजणगांव एमआईडीसी निजी कंपनी में काम करता था। पत्नी लता को संधीवात की बीमारी से जूझ रही थी। पति का बाहर किसी से अफेयर होगा, लता हमेशा अपने पति के चरित्र पर शक किया करती थी। जिसकी वजह से हमेशा दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था।

[amazon_link asins=’B07BKZ1GR9,B075YY2Q61′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’79dd909f-b5bd-11e8-9a2b-ddd8d36652f1′]

रविवार की रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था, जिसके चलते संदीपान ने पत्नी के साथ मारपीट भी की थी। उसके बाद आज सुबह काम पर जाने के लिए सुबह 4 बजे उठा था। पति को ऑफिस जाने के लिए देरी हो रही थी और पत्नी ने टिफिन भी नहीं बनाया था। संदीपान ऑफिस जाने की लिए तैयारी कर रहा था और पत्नी को खाना बनाने के लिए बार बार आवाज देकर उठा रहा था। लेकिन काफी देर तक आवाज देने के बाद भी नहीं उठने पर संदीपान ने गुस्से में आकर लता का नींद में ओढ़नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

मृत लता का भाई पांडुरंग कदम वहीं पास में रहता है। संदीपान ने यह घटना की जानकारी पांडुरंग और उसकी पत्नी को दी। उसके बाद संदीपान ने घटना के बारे में पुलिस को भी बता दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी सुनायी है। इस मामले में कैलास घोडके जांच कर रहे हैं।