शॉकिंग ! मुंबई के कल्याण में एक घर से सैकड़ों  ब्लैंक वोटर कार्ड पुलिस ने जब्त किये  

कल्याण/ठाणे, 4 जून : एक घर से सैकड़ों ब्लैंक वोटर कार्ड मिलने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  इन सभी वोटर कार्ड को पुलिस ने जब्त कर लिया है।  एक व्यक्ति के घर से इतनी बड़ी संख्या में  ब्लैंक वोटर कार्ड मिलने से संदेह व्यक्त किया जा रहा है।  इनमें से किसे मतदान पहचान पत्र दिया गया है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

कल्याण के एक व्यक्ति के घर पर तहसीलदार दवारा की गई कार्रवाई में एक नहीं बल्कि 400 से 500  ब्लैंक वोटर कार्ड मिलने की घटना सामने आई है।  इस मामले में संबंधित व्यक्ति कामेश मोरे के खिलाफ खडकपाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।  पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  उसकी गिरफ़्तारी के बाद ही यह कार्ड कहां से आया इसकी जानकारी सामने आ पाएगी।
कल्याण पश्चिम के मादव संसार हाउसिंग काम्प्लेक्स का एक फ्लैट कामेश मोरे के नाम पर है।  पत्नी से विवाद होने की वजह से घर पर पत्नी और बच्चे रहते है।
दो दिन पहले कामेश मोरे ने अपने बेटे को अपने डाक्यूमेंट्स लेने के लिए आने की बात फ़ोन  पर कही थी।  इसके बाद उसकी पत्नी ने अलमारी खोला तो उसमे सैकड़ों मतदान पहचान पत्र मिला।  लेकिन यह पहचान पत्र कोरा होने की वजह से इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है।  इस बात की समझ आते ही उसने तहसीलदार दीपक आकड़े से संपर्क कर इसकी जानकारी दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार घटनास्थल पर पहुंचे।  अलमारी में  ब्लैंक वोटर कार्ड और राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिला।  इस मामले में [खडकपाडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  यह जानकारी खडकपाडा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अशोक पवार  ने दी।