Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपती ट्रस्ट’ने उत्साह के साथ मनाई गणेश जयंति

भजन सेवा, महाआरती तथा पालकी समारोह का आयोजन

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | हिंदूस्तान का पहला सार्वजनिक गणपति श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपति मंदिर में मंगलवार को गणेश जयंति के उपलक्ष्य में भजन सेवा, महाआरती तथा भव्य पालकी समारोह, विभिन्न धार्मिक समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुए।This image has an empty alt attribute; its file name is Shrimant-Bhausaheb-Rangari-Ganpati-8.webp

‘श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपति ट्रस्ट’द्वारा हर साल गणेश जयंति के अवसर पर (Ganesh Jayanti 2024) विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी गणेश जयंति को उक्त कार्यक्रम संपन्न हुए। मंगलवार की सुबह 8 बजे भजनी मंडल द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तूत किया गया। उसके बाद सुबह 9 बजे ‘गणेश याग’ किया गया। गणेश याग संपन्न होने के पश्चात दोपहर 12 बजे ले. जनरल. डी. बी. शेकटकर (D. B. Shekatkar) के हाथों बाप्पा की महाआरती की गई। इस समय मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। दोपहर साढ़े बारह बजे भजन सेवा कार्यक्रम शुरू हुआ जो दोपहर दो बजे तक चल रहा था।

शाम पांच बजे बी.वी.आई पुणे द्वारा श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी ट्रस्ट परिसर में अथर्वशीर्ष पठण कार्यक्रम संपन्न हुआ। शाम 6 बजे बाप्पा की पालकी बड़े उत्साह के साथ निकाली गई। इस समय ट्रस्ट के सभी न्यासी, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पालकी समारोह संपन्न होने के बाद गिरनार शक्तिपीठ के पीठाधीश प.पू. महंत महेशगिरी बापू महाराज (Mahesh Giri Bapu Maharaj) के हाथों महाआरती संपन्न हुई। इस समय उत्सव प्रमुख तथा न्यासी पुनीत बालन (Punit Balan) उपस्थित थे। पूरे दिन अनेक भक्तों ने बाप्पा का दर्शन लिया। रात 9 के बाद ‘शंकर महाराज भजनी मंडळ’ का कार्यक्रम हुआ।