म्यूजिक वीडियो में कथक करती नजर आएंगी श्रिया सरन

मुंबई (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाइन – अभिनेत्री श्रिया सरन एक म्यूजिक वीडियो में कथक करती नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने कथक कोरियोग्राफर संदीप महावीर के साथ सहभागिता की है। संदीप अपने पहले म्यूजिक अल्बम को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं और श्रिया अल्बम के गीतों में से एक में दिखाई देंगी।

संदीप ने कहा, “मैंने एक बड़े अल्बम के लिए इस गीत का निर्देशन किया है। यह दिग्गज शख्सियत पंडित बिरजू महाराज की कविता है। यह अल्बम पंडित बिरजू महाराज को भी समर्पित है। संगीत को राजीव महावीर ने तैयार किया है और इस गीत का निर्माण रचना सारंग ने किया है। तो मैंने इस वीडियो में श्रिया सरन को लेने के बारे में और उनसे कथक कराने के बारे में सोचा। इस गाने को सुदीप चटर्जी ने फिल्माया है। मैं इस शानदार वीडियो के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि यह मेरे दिल के बहुत करीब है।”

गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। इसके अगले महीने रिलीज होने की उम्मीद है।

visit : punesamachar.com