जिला चुनाव कार्यालय से मिले विधानसभा चुनाव के संकेत

पुणे : समाचार ऑनलाईन – विधानसभा चुनाव की गतिविधियों में अब तेजी आ गई है। इस चुनाव के कार्य हेतु कर्मचारियों की जरूरत बड़े पैमाने पर होती है। इसलिए जिला चुनाव कार्यालय ने पुणे मनपा के क्लास 1 से 3 के सभी कर्मचारियों की जानकारी मनपा से मंगाई है।

राज्य के विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने का अनुमान है। इसके लिए सितंबर में ही आचारसंहिता लागू होने का लगभग तय माना जा रहा है। इसलिए इस चुनाव की तैयारी सभी स्तर पर तेजी से जारी है। इस चुनाव के लिए प्रमुख कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर जरूरत होती है। पुणे शहर में सबसे अधिक स्टाफ पुणे मनपा के पास है। इसलिए चुनाव कार्य में मनपा के कर्मचारियों की संख्या काफी ज्यादा होती है। उसके अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिला चुनाव प्रशासन ने पुणे मनपा के क्लास 1 से क्लास 3 तक के अत्यावश्यक सेवा छोड़ अन्य सभी कर्मचारियों की जानकारी मंगाई है। मनपा द्वारा भी यह जानकारी दी गई है। इसलिए अब अगले महीने से इन कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण के कार्य में जुड़ना पड़ेगा। जिससे लोकसभा चुनाव के बाद अब फिर से विधानसभा चुनाव के कार्य से मनपा का कामकाज कर्मचारियों के बगैर अस्त-व्यस्त होने का डर है।