गायक, संगीतकार, अभिनेता किशोर कुमार 89 वीं जयंती पर जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन 

जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहाँ कल क्या हो किसने जाना। एक ऐसा सिंगर, ऐसा एक्टर जैसा न कभी कोई हुआ और न होगा। आज लेजेंड्री एक्टर किशोर कुमार का जन्मदिन है। किशोर कुमार टैलेंट के वो समंदर थे जिनसे जितना सीख लिया जाए वो कम था। किशोर कुमार बहुत हरफनमौला किस्म के इंसान थे। उन्होंने अपने घर के बाहर “बिवेयर ऑफ किशोर” के नाम का साइन बोर्ड लगा रखा था। किशोर अपने हर गाने को एक अलग ही अंदाज में गाते थे। गायिकी के अलावा किशोर कुमार ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया।
[amazon_link asins=’B07BFV74YP,B07CVZC83M’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ad5aacb6-97dc-11e8-b9bd-a7cd5913e31e’]
किशोर कुमार का पहला गाना ‘मरने की दुआएं क्यों मांगू’ था जो कि उन्होंने फिल्म ‘जिद्दी’ के लिए गाया था। कहते हैं कि  ‘चला जाता हूं किसी की धून में धड़कते दिल के तराने लिए’ गाना गाने वाले किशोर कुमार अपने करियर की ऊंचाइयों पर होने के बाद भी अपने घर खंडवा, मध्यप्रदेश लौट जाना चाहते थे। उनको लगता था कि कलाकार को ऐसे समय में अपना करियर छोड़ देना चाहिए जब उसे लोग पूछते हों उसे जानते हो, बजाए ऐसे समय में जब उसे हटा दिया जाए और उसे कोई न जानता हो।