सिंहगढ़ घाट में चट्टान ढहने से यातायात बंद

पुणे। समाचार ऑनलाइन

लगातार जारी बारिश के चलते सिंहगढ़ घाट मार्ग पर चट्टान ढहने से गढ़ पर पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। रविवार की छुट्टी के दिन सिंहगढ़ पर सैर- सपाटे के लिए आने वाले सैलानियों को काफी निराशा हुई। बीते साल 30 जुलाई को भी यहाँ चट्टान ढहने की घटना घटी थी। आज भी उसी जगह के पास फिर चट्टान ढह गई है।

आज सुबह की इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर हवेली पुलिस ने घाट मार्ग की यातायात बंद कर दी है। रास्ते पर बिखरी चट्टान के अवशेष हटाने के लिए मौके पर जेसीबी मंगाया गया है। हांलाकि इसका काम पूरा होकर यह रास्ता कब तक खुल सकेगा, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। कम से कम आज तो घाट का रास्ता यातायात बंद ही रहेगा, ऐसा पुलिस ने बताया।

[amazon_link asins=’B072XP1QB7,B07CKPLGDT’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’42525db6-8287-11e8-930f-e51c9f8d8d3b’]

बरसात के मौसम में सिंहगढ़ पर काफी सैलानी आते हैं। उसी में आज रविवार अवकाश का दिन रहने से खड़कवासला और सिंहगढ़ में सैर- सपाटे के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मगर इस हादसे से उन्हें काफी निराशा हुई और उन्हें आधे में ही लौट जाना पड़ा। ज्ञात हो कि बीते साल भी घाट मार्ग पर चट्टान ढहने से सैकड़ों सैलानी गढ़ पर फंसे रहे। तीन घन्टे की मशक्कत के बाद चट्टान, मलबा आदि हटाकर एक तरफा यातायात शुरू की गई। तब कहीं जाकर सैलानियों को गढ़ से निकलना संभव हो सका।