VIDEO : ‘इस’ एक्ट्रेस की बहन ने लीक कर दिया था बाथटब में नहाने का वीडियो

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – ‘सपना बाबुल का : बिदाई’ वाली टीवी एक्ट्रेस सारा खान का आज बर्थडे है। एक वाक्या बहुत पुराना है। इसमें सारा के न्यूड बाथटब वीडियो शामिल है। दरअसल एक भूल की वजह से सारा की न्यूड बाथटब वाला वीडियो लीक हो गया था। ये सब सारा की बहन आयरा की गलती की वजह से हुआ था। बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, सारा अपनी बहन आयरा के साथ श्रीलंका गई हुई थीं। दोनों काफी मस्ती के मूड में थीं। आयरा ने सना का बाथटब वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

ऐसा करते ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और वीडियो तुरंत डिलीट कर दिया लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह वीडियो वायरल हो गया। इंटरनेट से डिलीट हो जाने के बाद इसके स्क्रीन शॉट शेयर किए जाने लगे। कुछ लोग सारा को ये कहकर ट्रोल करने लगे थे कि सब पब्लिसिटी के लिए है, लेकिन सारा ने बयान जारी कर बताया था कि ये पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। बल्कि गलती से हो गया था।

इस वीडियो के बाद सारा और एक बार ट्रोल हुई थी। दरअसल एक बार सारा ने अपनी बिकिनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसके बाद वह ट्रोल हो गई। इसके साथ ही सारा एक बार पाकिस्तान में गिरफ्तार भी हुई। दरअसल सारा पर आरोप था कि वह बिना इजाजत अपने टूर के दिन बढ़ाई थी।