पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की एक स्मार्ट पहल; व्हाट्सएप के जरिए लोगों से जुड़ेगी

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहरों की पुलिस भी स्मार्ट हो रही है। इस कड़ी में स्मार्ट पुलिस थाना, चाईल्ड फ्रेंडली पुलिस थाना जैसी कई संकल्पना चलाई जा रही है। उसमें एक कदम बढ़ाते हुए पिंपरी चिंचवड पुलिस ने एक स्मार्ट पहल की है। पुलिस व्हाट्सएप के जरिए लोगों से जुड़ रही है। अब शहरवासी व्हाट्सएप के जरिए पुलिस को अपनी शिकायतें, समस्या दे सकेंगे।आयुक्तालय स्तर पर कंट्रोल रूम और ट्रैफिक विभाग के अलावा कुछ पुलिस थानों ने भी यह सुविधा शुरू की है।
पिंपरी चिंचवड शहर का समावेश स्मार्ट सिटी में किया गया है। इस लिहाज से शहर में सायकल, ई स्कुटर, शेअरिंग बाईक और कार जैसे अनेक उपक्रम चलाये जा रहे हैं। इस लिहाज से शहरवासियों से संवाद साधने के लिए स्मार्ट जरिया यानी व्हाट्सएप के जरिये लोगों से जुड़ने की कोशिश पुलिस द्वारा की जा रही है। व्हाट्सएप का इस्तेमाल तकरीबन सभी लोग कर रहे हैं। ऐसे कई लोग हैं जो अपनी शिकायत, समस्या, सूचना परोक्ष में पुलिस तक पहुंचाने में झिझकते हैं, संकोच करते हैं। उनके लिए व्हाट्सएप एक बड़ा जरिया साबित होगा।
शहर में ट्रैफिक की कई समस्याएं हैं। ट्रैफिक कंजेशन हो जाता है। एक तरफ़ा ट्रैफ़िक, नो पार्किंग, विपरीत दिशा में गाड़ी चलाना, वाहन दुर्घटनाएँ जैसी कई समस्याएं हैं। इनके बारे में नागरिकों से जानकारी हासिल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप से बड़ी मदद मिलेगी। इस पृष्ठभूमि पर पिंपरी चिंचवड़  पुलिस के ट्रैफिक विभाग के साथ ही कंट्रोल रूम और कई पुलिस स्टेशनों ने भी व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। इसका थाना स्तर पर भी काफी फायदा होगा, ऐसा पुलिस का मानना है।
पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय कंट्रोल रूम:
‘व्हाट्सएप’ क्रमांक – 9529691966
अन्य संपर्क क्रमांक – 100 / 27352500 / 27352600
ट्रैफिक विभाग :
‘व्हाट्सएप’ क्रमांक – 9529681078
अन्य संपर्क क्रमांक – 27610015
सायबर विभाग – 26209115
महिला सहायक कक्ष – 27350941
बुजुर्ग नागरिक – 1090
महिला – 1091
पुलिस थानों से संपर्क –
पिंपरी – 27412318, 27420600, 27481056
चिंचवड – 27356768, 27356767
निगडी – 27655088
चिखली – 27492525
देहूरोड – 27671288
तलेगांव – 14222444
तलेगांव एमआयडीसी – 14202333
सांगवी – 27286162
वाकड – 27261120, 27261130
हिंजवडी – 22932119, 22934622
भोसरी – 27124375, 27124728
एमआयडीसी भोसरी – 27130003
दिघी – 29700487
आलंदी – 35232214
चाकण – 35249333