तो इस एक्टर को आलिया मानती है रणबीर से भी ज्यादा हैंडसम 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते है। हल ही में एक अवार्ड शो के दौरान आलिया ने सरेआम रणबीर से अपने प्यार का इजहार कर और बाद में दोनों को साथ में जाते हुए भी देखा गया। खबरे यह भी है कि दोनों जल्द ही लिवइन में रह सकते है।

Image result for alia and ranbir

रणबीर को लेकर आलिया कितनी दीवानी है यह तो सबको पता है। एक दूसरे को डेट करने से पहले भी आलिया ने कई बार कहा है कि रणबीर सिंह उसके क्रश है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि अब कोई और एक्टर आलिया को रणबीर से ज्यादा हैंडसम लगने लगा है।

यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि SOTY 2 में निगेटिव रोले निभाने वाले आदित्य सील है। दरअसल आदित्य सील ने हाल में ही एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमे वो और रणबीर फुटबॉल खेलते नजर आ रहे है। इस फोटो को कई लोगो ने लाइक किया। पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया – ‘मेरे ख्याल से आदित्य सील रणबीर कपूर से ज्यादा हैंडसम हैं’।

यूजर के इस कमेंट को कई लाइक किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन लाइक्स से एक लाइक आलिया भट्ट का भी है। इससे यह कयास लागए जा रहे है कि आलिया अब आदित्य सील को रणबीर से ज्यादा हैंडसम मानती है।