साल के पहले दिन ही भारत में जन्मे इतने बच्चे 

दूसरे और तीसरे नंबर पर ये देश –

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत में नए साल के पहले दिन 69,944 शिशु जन्म लेंगे। यह संख्या विश्व में सर्वाधिक होगी। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने एक रिपोर्ट में कहा गया था। इसमें यह भी कहा गया था कि भारत के बाद चीन का स्थान होगा। चीन में 44,940 बच्चों का जन्म होगा। वहीं तीसरे नंबर में नाइजीरिया होगा, जहां 25,685 बच्चे जन्म लेंगे।

 

इस रिपोर्ट में पाकिस्तान में 15,112, इंडोनेशिया में 13,256, यूएस में 11,086, डीआर कांगो में 10,053, बांग्लादेश में 8428, इथियोपिया में 8185 और ब्राजील में 7858 बच्चों का अनुमान है। यूनिसेफ की उप कार्यकारी निदेशक चार्लोट पेट्री गोर्निट्जका ने कहा कि नए साल पर हम सब एक संकल्प लें कि हर बच्चे के हर अधिकार को पूरा करेंगे और इसकी शुरूआत जीवित रहने के अधिकार से होगी।

उन्होंने कहा कि अगर हम स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उपकरणों से लैस करते हैं तो हम लाखों बच्चों को बचा सकते हैं। यूनिसेफ ने कहा कि 2017 में करीब दस लाख बच्चों की मौत उसी दिन हो गयी जिस दिन उन्होंने जन्म लिया और करीब 25 लाख बच्चों की मौत अपने पहले महीने में ही हो गई। यूनिसेफ ने कहा कि नए साल के पहले दिन दुनिया भर में 3,95,072 बच्चे पैदा होंगे जिनमें 69,944 शिशु भारत में होंगे।