……तो अब ‘यहां’ कर्मचारियों के पास कम्प्यूटर की बेसिक नॉलेज जरूरी!

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन –  मनपा में काम करने वाले अ ग्रेड से लेकर क ग्रेड तक के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए कम्प्यूटर जानना और उसके इस्तेमाल को लेकर ज्ञान होना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अनुसार संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को कम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान प्राप्त करने का सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

मनपा में अ, ब, क ग्रेड के 50 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके  और वाहन चालकों को छोड़कर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए कम्प्यूटर का जानकारी और उसके इस्तेमाल का ज्ञान होना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में इससे संबंधित सर्टिफिकेट पेश नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें अ, ब, क ग्रेड के अधिकारियों व कर्मचारियों को सर्टिफिकेट पेश करने के लिए कहा गया है। साथ ही ग्रेड ड के कर्मचारियों के लिए कम्प्यूटर का ज्ञान होना और उसका इस्तेमाल करने आना आवश्यक नहीं बताया गया है।