तो पपराजी को इस ‘नाम’ से बुलाते है तैमूर 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पसंसीदा स्टारकिड है। यह भी कहा जा सकता है कि तैमूर की फैन फॉलोविंग उनके माता पिता से भी ज्यादा होती जा रही है।

Image result for taimur ali khan

तैमूर जहा जाते है पपराजी कैमरा लेकर उनके पीछे-पीछे निकल पड़ते है। अब तो तैमूर पपराजी को रिस्पांस भी करने लगे है। आते जाते वो पपराजी को हाई-बाई करते हुए जाते है। हाल ही में सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया कि तैमूर पपराजी को क्या कहकर बुलाते है।

Image result for taimur ali khan

हाल में दिए गए एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि तैमूर पपराजी को ‘मेडियावाले या मीडिया’ कहकर बुलाते है। तैमूर ने शब्द हाल ही में बोलने सीखें है। सैफ ने बताया कि तैमूर फोटोग्राफर्स को ‘मीडियावाले’ कहकर पुकारता है और कई बार घर में फोन लेकर मीडिया पर्सन बनने का दिखावा करता है। उसे लगता है मीडियावाले एक नाम है।

Related image

सिर्फ इतना ही नहीं तैमूर अब लोगों की तरफ कैमरा दिखाकर खिचिक खिचिक खिचिक की आवाज भी निकालते है।

Related image

आपको बता दे की पहले भी तैमूर की यह पॉपुलैरिटी उनके पड़ोसियों के लिए सिर दर्द बन गई है। पपराजी से तंग आकर सैफ और करीना के पड़ोसियों ने पपराजी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी है। दरसल तैमूर की फोटो लेने के लिए बड़ी संख्या में सैफ और करीना के घर के बाहर पपराजी मौजूद रहते थे। जिसके कारण वह काफी शोर शराबा होने लगा था और साथ कई और भी परेशानियां होने लगी थी।