… तो इसलिए रिया चक्रवर्ती ने शूट किया था किसिंग सीन !

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंग राजपुत के आत्महत्या के बाद रिया चक्रवर्ती सुर्खियो में आ गई। अब रिया के बारे में एक नया खुलासा हो रहा है। सुशांत को डेट करने से पहले रिया आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी। इसका खुलासा सुशांत के दोस्त ने किया।

रिपोर्ट के अनुसार रिया चक्रवर्ती व आदित्य रॉय कपूर 2012 से 2014 ता रिलेशनशिप में थे। उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और फिर दोनो ने कभी एक दूसरे से बात नहीं की। ब्रेकअप के इतने वर्षों के बाद भी आदित्य रिया से उतना ही प्यार करते हैं और उतने ही पजेसिव हैं, जितना पहले थे।

2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन में रिया चक्रवर्ती से आदित्य रॉय कपूर को अवॉर्ड देने के लिए कहा गया था। उस समय रिया चक्रवर्ती ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था क्योंकि एक तो वह इंडस्ट्री में नई थीं, दूसरा वह नहीं चाहती थीं कि उनके अफेयर की चर्चा सुर्खियों में आए।

कहा जाता है कि रिया चक्रवर्ती ने अपनी फिल्म ‘सोनाली केबल’ में अली फजल को किस करने से इनकार कर दिया था। मगर जब ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर ने श्रद्धा कपूर को किस किया तो बदले में रिया भी अली के साथ किसिंग सीन देने के लिए तैयार हो गई थीं।

वैसे पिछले साल जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड्स मीडिया में सामने आए थे तब पता चला था कि दोनों अभी भी टच में हैं।