लोकल ट्रेन की चपेट में आने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

ट्रेन की चपेट में आ कर ना जाने कितने लोगों की मौत होती है। रेलवे हमेशा यह चेतावनी देती है कि चलती ट्रेन में ना चढ़े। इससे आपके साथ कोई भी हादसा हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद लोग बात ना सुनते हुए कई लोग चलती ट्रेन से उतरते है या चलती हुई ट्रेन में चढ़ते है। इस कारण कितने ही लोगों ने अपनी जान गवाई है। ऐसा ही एक हादसा मुंबई में हुआ है, जहां चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान आईबीएम कंपनी में काम करने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a0b7d61a-cc81-11e8-8dd2-816782c818c4′]

मृतक का नाम सुदर्शन चौधरी बताया जा रहा है। सुदर्शन दादर रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। उनके पप्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन चल पड़ी। इस दौरन उन्होंने दौड़कर ट्रेन पकड़नी चाही जैसे ही उन्होंने ट्रेन के दरवाजे का हैंडल पकड़ा, ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होने की वजह से वो अपना संतुलन खो बैठे और झटके के साथ प्लेटफॉर्म के बाहर गिर गये, जिससे उनकी मौत हो गई।

जानिए वर्क प्लेस पर हो रहे यौन शोषण के खिलाफ क्या है कानून

सुदर्शन के एक दोस्त ने बताया कि, सुदर्शन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सुदर्शन की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। उसके माता-पिता नागपुर में रहते है और वो काम के सिलसिले से नागपुर से मुंबई आये थे।

[amazon_link asins=’B01DDP7D6W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’be8589ab-cc81-11e8-bd3e-232e198988a4′]