कुछ इस अंदाज में बिगबी ने दी पोती को जन्मदिन की बधाई

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अमिताभ बच्चन अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं और साथ ही उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। बिगबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी पोती आराध्या 7 साल की हो गई है। आराध्या के जन्मदिन पर उन्होंने खास अंदाज में बधाई दी है।

बिगबी ने अपने ब्लॉग पर आराध्या की फोटो शेयर करते हुए दुआएं दी हैं। इस फोटो में आराध्या काफी क्यूट लग रही है। अमिताभ ने आराध्या को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- घर वालों का आशीर्वाद पोती के साथ हमेशा है। लंबी उम्र हो, खुश रहो और गर्व के साथ जीओ। अपनी बेटी के बर्थडे पर अभिषेक बच्चन ने भी एक प्यारा सा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर में स्केच इमेज में आराध्या, ऐश्वर्या और अभिषेक तीनों साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो लिटिल प्रिंसेस, तुम परिवार की खुशी हो और अभिमान हो। तुम्हें दिल से ढेर सारा प्यार।

पिछले साल बच्चन परिवार ने बड़े ही धूम धाम के साथ आराध्या का जन्मदिन मनाया था। जिसमें कई  बॉलीवुड सितारें भी मौजूद थे। अब देखना यह है कि अपनी लिटिल प्रिंसेस के लिए बच्चन परिवार ने इस बार क्या प्लान किया है।