बस कंडक्‍टर के बेटे को भारतीय क्रिकेट टीम में मिली जगह

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – भारतीय क्रिकेट को आने वाली महाशक्ति कहा जा रहा है, क्योंकि भारत के पास अच्छे युवा खिलाड़ी मौजूद हैं। जबसे राहुल द्रविड़ जूनियर टीम के साथ जुड़े हैं भारतीय टीम और मजबूत होती जा रही है। पिछले बार एशिया कप पर कब्ज़ा ज़माने वाली भारत की अंडर 19 टीम ने अब 2019 एशिया कप के लिए अपने खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दी है। इस बार टीम के कप्तान को बदला गया है, इसके साथ ही टीम में एक ऐसी खिलाड़ी को भी जगह दी गई है, जिसके पिता एक बस कंडक्टर हैं।

कारगिल हीरो के बेटे ध्रुव जुरेल की कप्‍तानी में टीम इस टूर्नामेंट में खेलेगी। टीम में मुंबई के एक बस कंडक्‍टर के बेटे को भी चुना गया है। इस खिलाड़ी का नाम अथर्व अंकोलेकर है। उनकी मां वैदेही मुंबई की बेस्‍ट बसों में कंडक्‍टर हैं। अथर्व के पिता विनोद का 2010 में निधन हो गया था। इसके बाद मां ने उन्‍हें पाला-पोसा। अथर्व बाएं हाथ के स्पिनर हैं और मुंबई के रिजवी कॉलेज में सैकेंड ईयर के छात्र हैं।

सचिन को किया था आउट –
9 साल पहले अ‍थर्व ने एक प्रैक्टिस मैच में मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर को आउट कर दिया था। इस वाकये ने उन्‍हें काफी वाहवाही दिलाई थी। बाद में सचिन ने डनहें ऑटोग्राफ वाले ग्‍लव्‍स गिफ्ट किए थे।