नाम बदलने पर आलोचना का सोनम ने दिया जवाब

मुंबई : पुणे समाचार

शादी के बाद अधिकांश लड़कियां अपना नाम बदल लेती हैं, लेकिन जब सोनम कपूर ने ऐसा किया तो सवाल उठने लगे। सोनम ने अपने नाम के साथ अपने पति का नाम जोड़कर लिखा है- सोनम के. आहूजा। सोशल मीडिया पर जैसे ही लोगों ने सोनम का ये नाम देखा उनकी आलोचना शुरू हो गई। उनके फेमिनिज्म पर भी सवाल उठाए जाने लगे। जानी-मानी लेखिका और फेमिनिस्ट तसलीमा नसरीन ने भी इसे लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा- वे बेशक मॉर्डन कपड़े पहनें, मॉर्डन डायलॉग बोलें लेकिन असल जिंदगी में फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग मॉर्डन नहीं हैं। वे अंधविश्वास और पितृसत्तामक समाज में यकीन करते हैं।

मेरा निजी चयन
अब इसका जवाब देते हुए सोनम ने कहा है कि ये उनका निजी चयन है। किसी को भी इस पर कुछ कहने का हक नहीं है। सोनम ने आगे कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं एक फेमिनिस्ट हूं। मेरे पास विकल्प है कि मैं चाहूं तो मैं अपना नाम बदल सकती हूं। आनंद ने भी अपना नाम बदला है, लेकिन किसी ने इसके बारे में किसी ने नहीं लिखा। आपको आनंद से भी पूछऩा चाहिए। उन्होंने भी अपना नाम बदल लिया है।