सोनम कपूर की शादी में जमकर नाचे थे सलमान, शाहरुख़ – VIDEO VIRAL

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सोनम की शादी 8 मई को हुई थी। सोनम और आनंद आहूजा दोनों शादी की पहली सालगिरह मना रहे है। आज ही के दिन इन दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी के सात फेरे लिये थे। सोनम कपूर की शादी काफी भव्य तरीके से हुई थी। इन दोनों ने सिख रीति रिवाज से शादी रचाई थी। आज ही के दिन सोनम मिसेज सोनम आनंद आहूजा बन गईं थीं। सोनम की शादी में ज्यादा तर सेलेब्स पिंक कलर के इंडियन आउट फिट में नजर आए थे।

इस शादी में बॉलीवुड स्टार्स का हुजूम लगा था। सभी बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस अपने रंग में दिख रहे थे। इस बीच अब एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान, शाहरुख़ खान, वरुण धवन, रणवीर सिंह, अनिल कपूर आदि कई बॉलीवुड स्टार्स डांस करते नज़र आ रहे है। इस वीडियो में मीका सिंह गाना गाते नज़र आ रहे है।

Related image