अनोखी खगोलीय घटना का गवाह बनने के लिए साइंस पार्क में खास इंतजाम

पुणे | समाचार ऑनलाइन

आज की रात आसमान में एक अद्भुत नज़ारा दिखाई देगा, पूरी दुनिया इसका बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज लगेगा, जो भारत में रात पौने 12 बजे से शुरू होकर तड़के सुबह तक दिखेगा। श्वेत-धवल चांदनी बिखेरने वाला चांद आज सुर्ख लाल नजर आएगा। ख़ास बात यह है कि इस पूरी खगोलीय घटना को बिना किसी विशेष उपकरण का इस्तेमाल किए देखा जा सकेगा। इस अद्भुत नज़ारे को निहारने के लिए पिंपरी चिंचवड़ स्थित साइंस पार्क में भी इंतजाम किये गए हैं। खगोलप्रेमी यहां दूरबीन की मदद से चंद्रग्रहण को देख पाएंगे। इसके अलावा, इस दौरान ‘आकाश परिक्षण’ विषय पर चर्चा भी आयोजित की जाएगी।

[amazon_link asins=’B019XSHB7O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8d41c330-916d-11e8-85ec-7b0d0df24f44′]

देश में पूर्णकालिक चंद्रग्रहण पूरी तरह से दिखाई देगा। 11:44 बजे शुरू होकर 11.54 बजे अंशकालिक ग्रहण लगेगा। पूर्णकालिक ग्रहण रात 1:00 बजे शुरू होगा। 1:51 पर चंद्रमा पर पूर्ण ग्रहण लगेगा। 2:43 बजे पूर्णकालिक ग्रहण खत्म होगा। आंशिक ग्रहण दोबारा 3:49 बजे शुरू होगा। 4:58 बजे ग्रहण खत्म होगा।