SSC website crash | 10वी बोर्ड का वेबसाइट हैक? राज्य सरकार ने दिया महत्वपूर्ण आदेश 

 

मुंबई, 17 जुलाई : (SSC website crash) शुक्रवार को दसवीं का रिजल्ट घोषित किया गया।  http://result.mh-ssc.ac.in और  mahahsscboard.in वेबसाइट पर रिजल्ट (SSC website crash) घोषित किया जाता रहा है।  लेकिन वेबसाइट के क्रैश (website crash) होने की जानकारी सामने आने के बाद विधार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

सामने आई जानकारी के अनुसार 10वी बोर्ड की वेबसाइट हैक हुई है क्या ? इस मामले की जांच करने के लिए राज्य सरकार ने जांच समिति की नियुक्ति की है।  वेबसाइट के हैक होने का संदेह शिक्षा विभाग दवारा व्यक्त किया जा रहा है।  इसकी अधिक जांच के लिए राज्य सरकार ने जांच समिति की नियुक्ति की है।  इस समिति को 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देनी है.
करीब 7 घंटे के बाद वेबसाइट अपने पुराने रूप में लौट आया. फ़िलहाल दो लाख विधार्थियों का मार्कशीट डाउनलोड हुआ  है।  कहा जा रहा है कि धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी। इस वर्ष का रिजल्ट बिना परीक्षा के विशेष मूल्यांकन पध्दति से तैयार किया गया है।  इसलिए सभी विधार्थी इस बात को लेकर चिंतित थे कि उन्हें  कितने अंक मिलेंगे। सभी विभागीय बोर्ड को मिलाकर नियमित छात्राओं  का रिजल्ट 99. 96% रहा है. जबकि छात्रों का रिजल्ट 99. 94% रहा।  इस तरह से इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में  0.02% अधिक रहा।  इस वर्ष का रिजल्ट हमेशा की तुलना में 4% अधिक रहा।
हमेशा की तरह इस बार कई विधार्थियों को 90% से अधिक अंक मिले  है।  जबकि सैकड़ों विधार्थियों को 100% अंक मिलने की जानकारी स्कूली शिक्षा बोर्ड ने दी है।