पुराने विवाद को लेकर युवक पर पत्थर से हमला – बाइक में तोड़फोड़

पुणे समाचार:

विवाद को लेकर युवक पर हमला कर बाइक में तोड़फोड़ करने का मामला उजागर हुआ हैं।यह घटनाशनिवार की रात हिंजवडी परिसर में घटी हैं। अन्सन अन्थोनी ने इस मामले में पुलिस में चार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया हैं। सागर रोहिदास चिंचवड़े,सुभाष पोरटे,अक्षय रामा राठौड़ और अन्य एक ऐसा आरोपियों के नाम हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई बंगलोर हाइवे पर अंथोनो अपनी बाइक लेकर खड़े थे। तभी अचानक चारो आरोपि वहां आकर पुराने विवाद पर झगड़ा शुरू किया। झगड़ा इतना बढ़ गया के आरोपियों ने अन्थोनी के सर में पत्थर से वार कर जान से मार ने की धमकी दी। वही अन्थोनी की बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना में अन्थोनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते हिंजवड़ी पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुए। पुलिस ने जांच के दौरान चारो आरोपियों को हिरासत में लिया