पांचवीं मंजिल से 100 किलो की बोरी फेंककर परखी जाली की मजबूती

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन 

मुंबई में मंत्रालय की बिल्डिंग से कूदकर किसान द्वारा आत्महत्या करने के बाद सुरक्षा के तौर पर जाली लगाई गई थी, अब कुछ ऐसा ही पिंपरी चिंचवड़ महापालिका प्रशासन ने भी किया है।  महापालिका परिसर में सुरक्षा जाली लगाई गई है। आज सुबह 11 बजे के आसपास जाली की सुरक्षा परखने के लिए डेमो किया गया।

[amazon_link asins=’B0785JJF7L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5475abd4-9d37-11e8-be77-ad790249b92e’]

पिंपरी चिंचवड़ मनपा की इमारत में पांच मंजिलें हैं, यहां कई सालों से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। मंत्रालय में हुईं घटनाओं से सबक लेते हुए अब यहाँ भी नायलॉन की जाली लगाई गई है। यदि कोई व्यक्ति मनपा की इमारत से कूदने की कोशिश भी करता है कि जाली के चलते उसे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा। शनिवार को यही जांचने के लिए डेमो किया गया कि यदि कोई हादसा होता है कि जाली किस हद तक सुरक्षा प्रदान कर पाएगी। इसके तहत पांचवीं मंजिल से 100 किलो वजन वाली बोरी जाली पर फेंकी गई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा संबंधी अन्य उपाय भी किये जा रहे हैं।